डीसी को सड़क की समस्या से अवगत कराया

7कोडपी6कटहाडीह की जर्जर सड़क.जयनगर. कटहाडीह की मुखिया शबाना खातून ने उपायुक्त के रवि कुमार से मुलाकात कर सड़क की समस्या से अवगत कराया. मुखिया ने बताया कि मसजिद रोड मुख्यमंत्री सड़क योजना से पारित है, मगर विभागीय लापरवाही के कारण कटहाडीह पंचायत की राशि कटिया पंचायत में चले जाने के कारण इस सड़क का निर्माण […]

7कोडपी6कटहाडीह की जर्जर सड़क.जयनगर. कटहाडीह की मुखिया शबाना खातून ने उपायुक्त के रवि कुमार से मुलाकात कर सड़क की समस्या से अवगत कराया. मुखिया ने बताया कि मसजिद रोड मुख्यमंत्री सड़क योजना से पारित है, मगर विभागीय लापरवाही के कारण कटहाडीह पंचायत की राशि कटिया पंचायत में चले जाने के कारण इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है. बरसात में जल जमाव व कीचड़ के कारण लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है. उपायुक्त श्री कुमार ने इस पर पहल करते हुए तत्काल डीडीसी को निर्देश दिया कि कटिया व कटहाडीह के पंचायत सेवक को बुला कर जानकारी लें कि वस्तु स्थिति क्या है. निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराएं. मौके पर मुखिया के साथ मो सहजाद भी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >