घायल की मौत, परिजनों से मिली विधायक

कोडरमा बाजार : बीते दिनों सड़क हादसे में घायल चेचाई निवासी के आकस्मिक निधन की खबर पाकर गुरुवार को विधायक डॉ नीरा यादव मृतक के आवास पहुंची. विधायक ने यहां शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया. साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. इस अवसर पर शिवेंद्र नारायण सिन्हा, रूपलाल […]

कोडरमा बाजार : बीते दिनों सड़क हादसे में घायल चेचाई निवासी के आकस्मिक निधन की खबर पाकर गुरुवार को विधायक डॉ नीरा यादव मृतक के आवास पहुंची. विधायक ने यहां शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया. साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

इस अवसर पर शिवेंद्र नारायण सिन्हा, रूपलाल साव, नरेंद्र यादव, अजय पांडेय आदि मौजूद थे. ज्ञात हो कि 14 जनवरी को चाराडीह के समीप हुए सड़क हादसे में चेचाई निवासी 35 वर्षीय दिनेश यादव घायल हो गये थे. रांची में इलाज के क्रम में गुरुवार की सुबह मौत हो गयी. मामले को लेकर मृतक की पत्नी आरती देवी ने ट्रेलर (एनएल-01एल-6009) के चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >