लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन करें

कोडरमा बाजार : पुलिस अधीक्षक डाॅ एम तमिल वाणन की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. मौके पर एसपी ने थानावार विभिन्न प्रकार के लंबित कांडों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की. एसपी ने सभी थानेदारों से कहा कि विधानसभा चुनाव के कारण जितने भी कांडों का निष्पादन नहीं हो पाया […]

कोडरमा बाजार : पुलिस अधीक्षक डाॅ एम तमिल वाणन की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. मौके पर एसपी ने थानावार विभिन्न प्रकार के लंबित कांडों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की. एसपी ने सभी थानेदारों से कहा कि विधानसभा चुनाव के कारण जितने भी कांडों का निष्पादन नहीं हो पाया है, उसे अविलंब निष्पादित करें.

उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 2019 में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव था. मगर इस वर्ष कोई इलेक्शन नहीं है. ऐसे में पुलिस नये साल में बेहतर काम करेगी. बैठक में एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, डीएसपी संजीव कुमार, थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर, अजय कुमार सिंह, सोनी प्रताप सिंह, शाहिद रजा, रवि किशोर प्रसाद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >