एश लोड करते ट्रक व ट्रैक्टर जब्त

जयनगर : केटीपीएस बांझेडीह के करियावां स्थित एशपौंड से शुक्रवार रात अवैध रूप से एश उठाते एक दस चक्का ट्रक व एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है. इस दौरान पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. मामला भी फिलहाल दर्ज नहीं […]

जयनगर : केटीपीएस बांझेडीह के करियावां स्थित एशपौंड से शुक्रवार रात अवैध रूप से एश उठाते एक दस चक्का ट्रक व एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है. इस दौरान पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. मामला भी फिलहाल दर्ज नहीं हुआ है.

जानकारी के मुताबिक छह माह पहले मध्य प्रदेश के ठेकेदार ने एश उठाव का टेंडर लिया है. तब से चोरी छिपे लोग एश उठा रहे हैं. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार रात हुई कार्रवाई के दौरान इन वाहनों को जब्त किया गया. जानकार बताते है कि एश की कीमत मुंबई व कोलकाता में अच्छी मिलती है. इसका प्रयोग सीमेंट निर्माण सहित अन्य कार्यों में किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >