चंदवारा के बूथ पर बुजुर्ग महिला का निधन

चंदवारा : प्रखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ. बरही विधानसभा क्षेत्र के साथ ही बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के कुछ इलाकों में मतदान को लेकर मतदाता उत्साहित दिखे. प्रखंड प्रशासन की ओर से देर शाम उपलब्ध करायी गयी रिपोर्ट के अनुसार कुल 67 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि […]

चंदवारा : प्रखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ. बरही विधानसभा क्षेत्र के साथ ही बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के कुछ इलाकों में मतदान को लेकर मतदाता उत्साहित दिखे. प्रखंड प्रशासन की ओर से देर शाम उपलब्ध करायी गयी रिपोर्ट के अनुसार कुल 67 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि चार मतदान केंद्रों पर समाचार लिखे जाने तक वोटिंग जारी थी.

इधर, तिलैया डैम ओपी के कांटी पंचायत में स्थित मतदान केंद्र पर एक बुजुर्ग महिला की मतदान के दौरान निधन हो गया. मृतका की पहचान 85 वर्षीय जालिया देवी (पति काली यादव) निवासी कुश्वाहा टोला के रूप में हुई है. बताया जाता है कि परिजन महिला को किसी तरह उठाकर मतदान कराने बूथ संख्या 24 पर पहुंचे थे. इसी दौरान अचानक हृदय गति रुक जाने से महिला का निधन हो गया. निधन के बाद परिजन रोने बिलखने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >