राज्य में बनेगी महागठबंधन की सरकार: जयशंकर

चौपारण : बरही विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव के पक्ष में वोट मांगने मंगलवार को चौपारण पहुंचे. जयशंकर पाठक एवं चुनाव प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने चट्टी स्थित प्रिंस होटल के पास चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया. श्री पाठक ने कहा कि झारखंड में भाजपा का सफाया तय है. जनता महंगाई […]

चौपारण : बरही विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव के पक्ष में वोट मांगने मंगलवार को चौपारण पहुंचे. जयशंकर पाठक एवं चुनाव प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने चट्टी स्थित प्रिंस होटल के पास चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया. श्री पाठक ने कहा कि झारखंड में भाजपा का सफाया तय है.

जनता महंगाई की मार से ऊब चुकी है. पूरे प्रदेश में परिवर्तन की हवा चल रही है. रोजी-रोटी के लिए आये दिन युवक घर छोड़ पलायन कर रहे हैं.

इस बार सभी के समर्थन से झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनेगी. मौके पर राजेंद्र प्रसाद भगत, सुमन सिंह, रामजतन सिंह, वीरेंद्र राणा, मो हेलाल, तनवीर आलम, रविशंकर अकेला समेत अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >