जेवर दुकान में लगी आग, दो लाख का नुकसान

जयनगर : परसाबाद रेलवे फाटक के निकट स्थित तन्नु ज्वेलर्स में मंगलवार को आग लग गयी. इसमें दुकान मालिक को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है. दुकान से अचानक धुआं निकलता देख मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह काबू पाया. इस दौरान किसी ने थाना प्रभारी सोनी प्रताप को घटना […]

जयनगर : परसाबाद रेलवे फाटक के निकट स्थित तन्नु ज्वेलर्स में मंगलवार को आग लग गयी. इसमें दुकान मालिक को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है. दुकान से अचानक धुआं निकलता देख मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह काबू पाया. इस दौरान किसी ने थाना प्रभारी सोनी प्रताप को घटना की सूचना दी.

उनके प्रयास से दमकल आया, पर तब तक आग पर काबू पा लिया गया था. दुकान के संचालक दीवाकर बिहारी ने बताया कि अगलगी के दौरान दुकान में रखी बाइक भी जल गयी. घटना दोपहर करीब 1:45 बजे की है. हालांकि, इस संबंध में थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >