मरकच्चो : प्रखंड अंतर्गत देवीपुर पंचायत के लालोडीह व देवीपुर गांव में केंद्र व राज्य सरकार की विकासशील नीतियों, योजनाओं व कार्यक्रमों का गुरुवार को वृहद प्रचार-प्रसार किया गया.
इस दौरान भारतीय लोक कल्याण संस्थान कोडरमा के कलाकारों ने गीत, नाट्य, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया. कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से इन योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ लेने की अपील की. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
