एसपी ने बस स्टैंड का निरीक्षण किया

कोडरमा बाजार : पुलिस अधीक्षक डाॅ एम तामिल वाणन ने गुरुवार को कोडरमा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाका मेघातरी बस स्टैंड शराब दुकान के अलावे हाल में कोडरमा पुलिस द्वारा मेघातरी के ताराटांड़ स्थित जिस पुराने अस्पताल भवन से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया था, उस स्थान का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम […]

कोडरमा बाजार : पुलिस अधीक्षक डाॅ एम तामिल वाणन ने गुरुवार को कोडरमा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाका मेघातरी बस स्टैंड शराब दुकान के अलावे हाल में कोडरमा पुलिस द्वारा मेघातरी के ताराटांड़ स्थित जिस पुराने अस्पताल भवन से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया था, उस स्थान का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने बस स्टैंड के नजदीक बोर्ड लगाने को कहा, जिसमें स्थानीय पुलिस, सीओ, एसडीपीओ आदि का मोबाइल नंबर दर्ज हो. शराब दुकानदार को दुकान के समीप किसी को भी शराब पीने की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया, ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. वहीं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर भी कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मौके पर एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, थाना प्रभारी रामनारायण ठाकुर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >