ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

कोडरमा : थाना पुलिस ने बैंक में लोगों को झांसा देकर ठगी करने के आरोपी निशांत कुमार सिन्हा (पिता रामनरेश प्रसाद) को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. कोडरमा थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर के अनुसार निशांत कुमार कोडरमा थाना कांड संख्या 44 / 19 का आरोपी है. इस पर आरोप है कि कुछ […]

कोडरमा : थाना पुलिस ने बैंक में लोगों को झांसा देकर ठगी करने के आरोपी निशांत कुमार सिन्हा (पिता रामनरेश प्रसाद) को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. कोडरमा थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर के अनुसार निशांत कुमार कोडरमा थाना कांड संख्या 44 / 19 का आरोपी है.

इस पर आरोप है कि कुछ दिन पूर्व बैंक में पैसे निकालने गये एक व्यक्ति से रुपया गिनने के बहाने ले लिया था और उसे बदले में कागज पकड़ा दिया था. श्री ठाकुर का कहना है कि यह आज भी ठगी के इरादे से कोडरमा आया था और पुलिस के हत्थे चढ़ गया. आरोपी निशांत अशोकनगर ,कंकड़बाग (पटना, बिहार) का रहनेवाला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >