करंट लगने से मिस्त्री की मौत

कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र अंतगर्त लोकाई बाइपास में हो रहे विद्युतीकरण कार्य में करंट लगने से विद्युतकर्मी की मौत हो गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ओआईएल लिमिटेड के कांट्रेक्टर उत्तम कुमार द्वारा जिले में विद्युतीकरण को विस्तार देने के उद्देश्य से नये तार बदलने का कार्य किया जा रहा है. […]

कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र अंतगर्त लोकाई बाइपास में हो रहे विद्युतीकरण कार्य में करंट लगने से विद्युतकर्मी की मौत हो गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ओआईएल लिमिटेड के कांट्रेक्टर उत्तम कुमार द्वारा जिले में विद्युतीकरण को विस्तार देने के उद्देश्य से नये तार बदलने का कार्य किया जा रहा है.

मंगलवार देर शाम बागीटांड लोकाई मार्ग स्थित पेट्रोलपंप के समीप 23 वर्षीय नागेश्वर कुमार (चतरोचट्टी जिला बोकारो) बिजली के खंभे पर चढ़ कर नया तार बदलने का कार्य कर रहा था. इसी क्रम में बिजली के खंभे में करंट आ जाने से उक्त कर्मी की मौत हो गयी. मृतक विद्युत कर्मी अनुबंध कर्मी बताया जाता है जो ठेकेदार उत्तम कुमार के अधीन कार्य कर रहा था. मृतक के शव का अंत्यपरीक्षण सदर अस्पताल में किये जाने के बाद शव को उसके परिजनों को सौप दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक के छोटे-छोटे बच्चे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >