फरार अभियुक्त गिरफ्तार

मरकच्चो : नवलशाही थाना कांड संख्या 11/19 का नामजद अभियुक्त फुलवरिया निवासी शिबू मेहता (पिता- स्व जानकी मेहता) को गुप्त सूचना पर नवलशाही पुलिस ने सोमवार की शाम फुलवरिया गांव से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक को कोडरमा जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार युवक शिबू मेहता आपराधिक […]

मरकच्चो : नवलशाही थाना कांड संख्या 11/19 का नामजद अभियुक्त फुलवरिया निवासी शिबू मेहता (पिता- स्व जानकी मेहता) को गुप्त सूचना पर नवलशाही पुलिस ने सोमवार की शाम फुलवरिया गांव से गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार युवक को कोडरमा जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार युवक शिबू मेहता आपराधिक चरित्र का है तथा उस पर कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद व हजारीबाग जिले के थानों में आपराधिक मामले दर्ज है. इसको लेकर पहले भी वो कई बार जेल जा चुका है. पिछले 15 मार्च को थाना क्षेत्र के धरगांव में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर, छिनतई करने के मामले में भी उक्त युवक नामजद अभियुक्त था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >