मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र से तीन दिन पूर्व अपहृत हुई महिला महिला अंजू देवी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. महिला की बरामदगी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर कोडरमा बजरंगबली मंदिर के समीप से की है. थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि महिला के पति असनाबाद निवासी सच्चिदानंद प्रसाद ने 12 मार्च को थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था.
नवलशाही से अपहृत महिला बरामद
मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र से तीन दिन पूर्व अपहृत हुई महिला महिला अंजू देवी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. महिला की बरामदगी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर कोडरमा बजरंगबली मंदिर के समीप से की है. थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि महिला के पति असनाबाद निवासी […]

नवलशाही से अपहृत महिला बरामद
दिये आवेदन में उन्होंने बताया था कि चलकुशा निवासी एक युवक उनकी पत्नी को डरा धमका कर अपहरण कर ले गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार की सुबह सूचना के आधार पर महिला को सकुशल कोडरमा से बरामद कर लिया गया. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है.