बिना ग्रामसभा किये योजना पारित, उठे सवाल

मरकच्चो :प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 14वें वित्त से हो रही विकास योजनाओं में अनियमितता बरती जा रही है. कार्य की गुणवत्ता मे भी प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं. ऐसा ही मामला महुंगाय पंचायत के ग्राम लालगढ़ में प्रकाश में आया है. यहां बिना ग्रामसभा किये ही योजनाएं पारित कर दी गयीं और फिर वहां […]

मरकच्चो :प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 14वें वित्त से हो रही विकास योजनाओं में अनियमितता बरती जा रही है. कार्य की गुणवत्ता मे भी प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं. ऐसा ही मामला महुंगाय पंचायत के ग्राम लालगढ़ में प्रकाश में आया है. यहां बिना ग्रामसभा किये ही योजनाएं पारित कर दी गयीं और फिर वहां काम भी शुरू कर दिया गया. निर्माण कार्य शुरू होता देख दर्जनों ग्रामीणों ने एक आवेदन बीडीओ व प्रमुख को दिया है.

इसमें ग्रामीणों ने बताया है कि उनके गांव मे बिना ग्रामसभा किये ही योजनाओं को पारित कर 14वें वित्त से दो पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. आवेदन के आलोक में प्रमुख सावित्री देवी ने लालगढ़ पहुंच स्थल की जांच की, जहां ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव में लागू होनेवाली योजनाएं कब, कहां और कैसे पारित होती है ग्रामीणों को कुछ नहीं पता होता है.

मुखिया व पंचायत सचिव अपने रजिस्टर में ही ग्रामसभा कर योजनाओं को पारित कर लेते हैं और चुपचाप कुछ ग्रामीणों को राशन कार्ड या अन्य का प्रलोभन देकर उनके घर जाकर ग्रामसभा के रजिस्टर में हस्ताक्षर या अंगूठा लगवा लेते हैं.

जांच के बाद प्रमुख ने कहा कि पूरे प्रखंड के कई पंचायतों से सूचनाएं मिल रहीं हैं कि 14वें वित्त से की जा रही योजनाओं मे अनियमितता बरती जा रही है. उन्होंने कहा कि जिले की अगली बैठक में वे उपायुक्त को पूरे मामले से अवगत करायेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >