हिंदुस्तानी वायुसेना के आगे बौना हुआ आतंकवाद

कोडरमा बाजार : आतंकवादी घटनाओं से देशभर में लोग आक्रोशित है. आतंकवाद के पनाहगारों को ध्वस्त करने में हिंदुस्तान का हर नागरिक भारतीय जल, थल व वायु सेना के साथ खड़ा है. उक्त बातें झाविमो के केंद्रीय महासचिव खालीद खलील ने कही. कहा कि आतंकवादी शिविरों पर वायुसेना के पराक्रम पर देश गौरवान्वित महसूस कर […]

कोडरमा बाजार : आतंकवादी घटनाओं से देशभर में लोग आक्रोशित है. आतंकवाद के पनाहगारों को ध्वस्त करने में हिंदुस्तान का हर नागरिक भारतीय जल, थल व वायु सेना के साथ खड़ा है. उक्त बातें झाविमो के केंद्रीय महासचिव खालीद खलील ने कही. कहा कि आतंकवादी शिविरों पर वायुसेना के पराक्रम पर देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है.

झाविमो वायु सेना के पराक्रम को सलाम करती है. इसके सामने आतंकवाद बौना साबित हुआ है. सपा जिलाध्यक्ष सुभाष राणा ने कहा कि देश के वायुसेना के शौर्यपूर्ण प्रदर्शन से हर तबके में खुशी है. आजसू नेता अजीत वर्णवाल ने भी पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर किये गये कार्रवाई पर खुशी जतायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >