कोडरमा : राजद की नीति व सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाएं

कोडरमा : राजद जिला कमेटी की बैठक बुधवार को चाराडीह स्थित पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास पर हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुलाम जिलानी व संचालन जिला प्रवक्ता सुदर्शन यादव ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं. पार्टी के सभी […]

कोडरमा : राजद जिला कमेटी की बैठक बुधवार को चाराडीह स्थित पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास पर हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुलाम जिलानी व संचालन जिला प्रवक्ता सुदर्शन यादव ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं. पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक-दूसरे से सामंजस्य बनाते हुए आम जनता के सुख-दुख में शरीक, ताकि आम लोग भी आपके साथ कदम से कदम मिला कर चलें.
उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि राजद की नीति व सिद्धांतों के साथ-साथ वर्तमान भाजपा सरकार की गलत नीतियों एवं नाकामियों को आम जनता तक पहुंचायें. उन्होंने कहा कि पंचायत चलो कार्यक्रम तय किया जाये और पंचायत में जाकर प्रत्येक बूथ में अधिक-से-अधिक युवाओं को जोड़ने का काम हो. अन्नपूर्णा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती है और पूंजीपतियों के हित में फैसला लेकर काम करती है.
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जब चुनावी घोषणा को जमीन पर नहीं उतार सकी, तो भाजपा के लोग सामाजिक सद्भावना को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. भाजपा की नीति शुरू से अंग्रेजों वाली रही है, डिवाइड एंड रूल (फूट डालो शासन करो) इसलिए इस पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद रहे.
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेंद्र मेहता, श्यामसुंदर सिंघानिया, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शिव शंकर राम, प्रदेश महासचिव राजकुमार यादव, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शांति प्रिया, जिप सदस्य कैलाश यादव, राजकुमार यादव, पार्षद पिंकी जैन, उमाशंकर यादव, विजय यादव, रविशंकर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, जयशंकर प्रसाद, मंसूर आलम, चंद्रदेव यादव, सरफुद्दीन अंसारी, प्रो. बीरेंद्र यादव, रामवचन यादव, घनश्याम पुरी, महेश यादव, पिंटू यादव, किशुन सिंह, रामचंद्र राम, भुनेश्वर यादव, दिलीप शर्मा, सपन कुमार, संजय पासवान, बासुदेव यादव, दिनेश प्रसाद यादव, प्रदीप शर्मा, अशोक दास, महेश्वरी प्रसाद कुश्वाहा, वाहिद अली आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >