तिलैया ट्रक लूटकांड: पुलिस ने किया खुलासा, लूटने के बाद ट्रक बंगाल में बेच देते थे अपराधी

झुमरीतिलैया: तिलैया थाना क्षेत्र के केडिया धर्मकांटा के पास ट्रक लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने इस घटना में शामिल दो अपराधकर्मियों क्रमश: सुमन कुमार मेहता व अनंत कुमार मेहता उर्फ अनु (निवासी बिगहा थाना नवलशाही) को गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से लूट का ट्रक (एनएल-01के-3206) बरामद […]

झुमरीतिलैया: तिलैया थाना क्षेत्र के केडिया धर्मकांटा के पास ट्रक लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने इस घटना में शामिल दो अपराधकर्मियों क्रमश: सुमन कुमार मेहता व अनंत कुमार मेहता उर्फ अनु (निवासी बिगहा थाना नवलशाही) को गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से लूट का ट्रक (एनएल-01के-3206) बरामद कर लिया गया है.
उक्त आशय जानकारी शुक्रवार को एसडीपीओ अनिल शंकर ने तिलैया थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी. एसडीपीओ ने बताया कि अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह में पांच से सात अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आयी है. गिरोह का सरगना फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. यह गिरोह घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक व अन्य वाहनों को पश्चिम बंगाल के पानागढ़ व अन्य जगहों पर ले जाकर बेच देता था. यहां वाहन को काट कर अलग कर दिया जाता था. ऐसे में वाहन बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती होती थी. इस मामले में पुलिस टीम ने घटना के दिन से सक्रियता दिखायी और गिरोह को पकड़ने में सफलता पायी.

एसडीपीओ ने बताया कि 10 अक्तूबर को ट्रक मालिक भंडरवा निवासी महेश शर्मा ने मामला दर्ज कराया था. इसमें कहा गया था कि केडिया धर्मकांटा के पास नौ अक्तूबर की रात अज्ञात अपराधकर्मियों ने ट्रक को अगवा कर लिया है, जबकि ट्रक में खलासी मौजूद था. इसी समय एसपी एसके झा के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम में तिलैया थाना प्रभारी कामेश्वर ठाकुर, एसआइ लाल बहादुर प्रसाद व नरेश कुमार शामिल थे.

टीम ने सूचना के आधार पर जांच शुरू की, तो जानकारी मिली कि जमुई के रास्ते में चंद्रमंडी थाना के माधोपुर में उक्त ट्रक कीचड़ में फंसा हुआ है. घटना को अंजाम देनेवाले आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया है. अपराधी यहां से ट्रक को निकाल भागने में भी सफल रहे. हालांकि पीछे से जा रही पुलिस टीम ने ट्रक को ओवरटेक कर जब्त कर लिया. अपराधी ट्रक को स्कॉर्पियों से स्कॉर्ट कर पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी में थे. वे फरार हो गये. इससे पहले अपराधियों ने ट्रक के उप चालक धनंजय यादव को देवरी थाना क्षेत्र में पेड़ से बांध दिया था. पुलिस ने ट्रक पर से ही एक आरोपी सुमन कुमार मेहता को गिरफ्तार किया, जबकि उसकी निशानदेही पर अनंत कुमार की गिरफ्तारी हुई. दोनों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इससे पहले भी एक-दो मामलों में ये अपराधी संलिप्त रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >