प्रखंड स्तरीय मासिक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक, चर्म रोगियों को चिह्नित करने का निर्देश

झुमरीतिलैया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोडरमा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोडरमा डॉ रंजीत कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय मासिक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक हुई. मौके सभी एएनएम को प्रथम एएनसी, प्रथम तिमाही में गर्भवती माता का निबंधन, चार एएनसी व पूर्ण प्रतिरक्षण लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. […]

झुमरीतिलैया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोडरमा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोडरमा डॉ रंजीत कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय मासिक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक हुई. मौके सभी एएनएम को प्रथम एएनसी, प्रथम तिमाही में गर्भवती माता का निबंधन, चार एएनसी व पूर्ण प्रतिरक्षण लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

30 अक्तूबर से 12 नवंबर तक आयोजित कार्यक्रम के तहत सभी सहिया को घर-घर जाकर चर्म रोगियों को चिह्नित कर प्रतिवेदन देने को कहा गया, ताकि उक्त मरीजों का अस्पताल में ईलाज किया जा सके. अभियान के पहले टीम में शामिल सहिया व वोलेंटियर का प्रशिक्षण 13,16 व 18 अक्तूबर को प्रखंड स्तर पर होगा. गर्भवती माता को नियमित रूप से आयरन टेबलेट व कैल्सियम टेबलेट नियमित रूप से देने के लिए कहा गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा मासिक बैठक में सभी पर्यवेक्षक एवं पब्लिक हेल्थ मैनेजर को उपस्थित रहने के लिए निर्देश दिया गया. प्रत्येक माह के 29 तारीख को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर नियमित रूप से एएनएम,सहिया व सेविका का संयुक्त बैठक नियमित रूप से जारी रखने के लिए कहा गया.

समीक्षा के दौरान संस्थागत प्रसव में स्वास्थ्य केंद्र मसनोडीह, करियाबर व बदडीहा, प्रथम एएनसी स्वास्थ्य उपकेंद्र करियाबर तथा पूर्ण प्रतिरक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पथलडीहा एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुमो में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि होने पर असंतोषजनक व्यक्त किया गया. प्रखंड डाटा प्रबंधक द्वारा पूर्ण संधारित एमसीटीएस ट्रैकिंग चार्ट साप्ताहिक आधार पर सभी एएनएम को जमा करने के लिए कहा गया, ताकि बैकलॉग न हो. प्रखंड स्तर पर कम निबंधित ममता वाहन को देखते हुए संबंधित सहिया व एएनएम को बेंदी, गझंडी एवं ढाब , डोमचांच क्षेत्र में प्राथमिकता देते हुए निबंधन करने के लिए आदेशित किया गया.

मौके पर जय नारायण मिस्त्री प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, सुशांति लकड़ा प्रखंड लेखा प्रबंधक, रंजीता तर्वे प्रखंड डाटा प्रबंधक, प्रियंका कुमारी लिपिक, सुमन कुमारी लिपिक, मो. सलाउद्दीन, मिथिलेश कुमार, रंजय कुमार सिंह, विवेकानंद शर्मा , शैलेंद्र सिंह , सिद्धिश्वर प्रसाद, जय प्रकाश यादव बीटीटी, सहित सभी एएनएम एवं सहिया साथी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >