विधायक ने बिसोडीह में लगायी रात्रि चौपाल

जयनगर: विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी प्रसाद यादव ने बुधवार को प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्या सुनी. इसी क्रम में प्रखंड के तमाय पंचायत स्थित बिसोडीह मस्जिद चौक पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. मौके पर ग्रामीणों ने विधायक को राशन कार्ड, सड़क, पीसीसी […]

जयनगर: विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी प्रसाद यादव ने बुधवार को प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्या सुनी. इसी क्रम में प्रखंड के तमाय पंचायत स्थित बिसोडीह मस्जिद चौक पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया.

मौके पर ग्रामीणों ने विधायक को राशन कार्ड, सड़क, पीसीसी पथ, चबूतरा, कब्रिस्तान की चहारदीवारी, तमाय व बिसोडीह के बीच बराकर नदी पर पुल, कोडरमा व हजारीबाग जिले को जोड़ने, केटीपीएस ( डीवीसी ) प्रबंधन द्वारा स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार नहीं देने सहित कई बिंदुओं से अवगत कराया. विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया.

चौपाल लगभग दो घंटे तक चली. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजकुमार नायक, महावीर यादव, तमाय उपमुखिया प्रतिनिधि शमशुल अंसारी, हदीश शरीफ, जैनुल अंसारी, सिराज अंसारी, अनवर अंसारी, शाहिद अंसारी, गफूर अंसारी, प्रयाग अंसारी, सिकंदर अंसारी, नईम अंसारी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >