आजसू ने निकाला न्याय मार्च

कोडरमा बाजार: आजसू केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर बुधवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार मेहता के नेतृत्व में हनुमान मंदिर से न्याय मार्च निकाला. न्याय मार्च हनुमान मंदिर, समाहरणालय, कचहरी चौक होते हुए कोडरमा बाजार में पहुंच कर सभा में […]

कोडरमा बाजार: आजसू केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर बुधवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार मेहता के नेतृत्व में हनुमान मंदिर से न्याय मार्च निकाला. न्याय मार्च हनुमान मंदिर, समाहरणालय, कचहरी चौक होते हुए कोडरमा बाजार में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया.

मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय महासचिव संतोष सहाय ने कहा कि पार्टी पिछड़ा वर्ग के शोषण व अनदेखी के खिलाफ पूरे राज्य में न्याय मार्च निकाल कर सरकार से 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग करती है.उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत पिछड़ों के आरक्षण में कटौती की गयी है. यह अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं माना, तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन होगा. इस अवसर पर अजीत वर्णवाल, विकास कुमार, एचडी सिंह, आशा देवी, मनोज यादव, शंभु वर्णवाल, अमन कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >