भाजपा सरकार से राज्य का भला नहीं होगा : मल्लिक

झुमरीतिलैया: साहू धर्मशाला में झाविमो अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष मो हासिम अंसारी की अध्यक्षता में हुई. मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष मुन्ना मल्लिक ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में वर्ष 2019 एक अहम पड़ाव होगा. आगामी विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी के हाथों को मजबूत बना कर उन्हें पुन: […]

झुमरीतिलैया: साहू धर्मशाला में झाविमो अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष मो हासिम अंसारी की अध्यक्षता में हुई. मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष मुन्ना मल्लिक ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में वर्ष 2019 एक अहम पड़ाव होगा. आगामी विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी के हाथों को मजबूत बना कर उन्हें पुन: झारखंड का मुख्यमंत्री बनाना है. भाजपा सरकार के राजकाज में दलिताें, अल्पसंख्यकों व गरीबों पर अत्याचार बढ़ा है. गोरक्षा के नाम पर लोगों की हत्या की जा रही है. भाजपा सरकार से राज्य का भला नहीं होनेवाला है.
वहीं केंद्रीय सदस्य मुस्लिम अंसारी ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को केंद्र व राज्य की सत्ता से उखाड़ फेंकना है. इसके लिए संगठन को मजबूत बनाना जरूरी है. बैठक का संचालन झाविमो नगर अध्यक्ष अरशद खान ने किया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मो हासिम ने जिला कमेटी की घोषण की. जिसमें उपाध्यक्ष सहादत अंसारी, मो सैफउल्लाह रब्बानी, सरदार सिंह, महासचिव मो नसीम अंसारी, सचिव अमानत खान, इजहार अंसारी तथा कार्यकारिणी सदस्य मुस्तकिन अंसारी, तसलीम अंसारी, कुर्बान अंसारी, अकबर अंसारी, इजहार अंसारी, एकराम अहमद, मो नइमउद्दीन, सराफत खान, मुस्तफा खान, शमसुदीन खान, जाकिर खान व कुर्बान को बनाया गया.

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने प्रखंड अध्यक्षों के नाम की भी घोषणा की. जिसमें जयनगर प्रखंड अध्यक्ष बाबू खान, तिलैया नगर हफिजुल्लाह खान, मो मुस्लिम हाजी, चंदवारा मुबारक हुसैन, कोडरमा मो एकबाल, सतगांवा मो ऐहतेशाम अंसारी, मरकच्चो मकबुल हुसैन के नाम शामिल है. बैठक में केंद्रीय सदस्य सरवर खान, भीम साहू, जिलाध्यक्ष बेदू साव सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व सदस्यों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >