कोडरमा: राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी के चाराडीह स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष अनवारुल हक की अध्यक्षता में हुई. मौके पर मुख्य रूप से संगठन के विस्तार व मजबूती पर विचार-विमर्श किया गया. सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने प्रखंडों में नियमित तिथि को प्रखंड स्तरीय बैठक कराना सुनिश्चित करें.
साथ ही दुर्गापूजा व मुहर्रम के दिन उत्पन्न विवाद को भुलाते हुए भाईचारे के साथ रहने की अपील की गयी. निर्णय लिया गया कि पार्टी द्वारा सौहार्द्रपूर्ण वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जायेगा.
बैठक में नेताओं ने वर्तमान समय में भाजपा नीत सरकार की गलत नीति के कारण छोटे-छोटे व्यवसायियों, क्रशर, खदान संचालकों व ट्रक मालिकों को हो रही परेशानी पर चर्चा की गयी. कहा गया कि क्रशर-पत्थर खदान का व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित है. व्यवस्था चरमरा गयी है. ऐसे में इस मुद्दे पर राजद व्यापक आंदोलन की तैयारी कर समस्याओं के निदान का प्रयास करेगा. बैठक का संचालन जिला महामंत्री बासुदेव यादव ने किया. इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मेहता, प्रदेश सचिव राजकुमार यादव, जिप सदस्य सह युवा जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव, जिप सदस्य सह राजद महिला जिलाध्यक्ष शांति प्रिया, जिला प्रवक्ता सुदर्शन यादव, जिला कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, उदय सिंह, रामबालक चौधरी, मनोज रजक, सुरेंद्र यादव, वीरेंद्र राम, शंकर राम चंद्रवंशी, उमाशंकर यादव, घनश्याम तुरी, चंद्रदेव यादव, राजकुमार यादव, महेश यादव, अर्जुन यादव, रवि यादव, किशन सिंह, कृष्ण बरहपुरिया, दिनेश यादव आदि मौजूद थे.
