कोडरमा बाजार : स्वच्छ भारत अभियान से बन रहे शौचालयों में तेजी लाने के लिए कार्यपालक अभियंता बिनोद कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मौजूद सहायक अभियंता, कनीय अभियंताओं और प्रखंड समन्वयकों को शौचालय निर्माण में तेजी लाने के साथ-साथ योजनाओं के भौतिक सत्यापन, योजना पूर्ण होने पर फोटो अपलोड करने समेत कई निर्देश दिये गये.
इइ ने स्पष्ट रूप से कहा कि योजनाओं के भौतिक सत्यापन करने समेत अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को सूचित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि अब इस तरह की बैठक नियमितरूप से आयोजित कर योजनाओं को तेजी से पूरा करवाया जायेगा. मौके पर सहायक अभियंता मुज्जबिर रहमान, कनीय अभियंता सुनील कुमार, दीपक कुमार, चंद्रिका राम, जितेंद्र कुमार, समन्वयक धर्मदेव दुबे, राजदेव प्रसाद, रंजीत कुमार, दीपक संबोलिक, प्रीति राम, बासुदेव प्रसाद मौजूद थे.
