नाला बना मुसीबत, फैक्टरी व घरों में घुसा पानी

कोडरमा बाजार : जिले में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश लोगों के लिए राहत के साथ ही मुसीबत बन रही है. जगह-जगल जल जमाव से जहां लोग परेशान हैं, वहीं कुछ जगहों पर लापरवाही से जल जमाव की समस्या सामने आ रही है. आरकेएस कंस्ट्रक्शन द्वारा कोडरमा-गिरिडीह सड़क के किनारे बनाये जा रहा […]

कोडरमा बाजार : जिले में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश लोगों के लिए राहत के साथ ही मुसीबत बन रही है. जगह-जगल जल जमाव से जहां लोग परेशान हैं, वहीं कुछ जगहों पर लापरवाही से जल जमाव की समस्या सामने आ रही है. आरकेएस कंस्ट्रक्शन द्वारा कोडरमा-गिरिडीह सड़क के किनारे बनाये जा रहा नाले फिलहाल लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है. लगातार हो रही बारिश से कोडरमा बाइपास रोड से नगर खारा तक नाले के किनारे अवस्थित घरों में से कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया.
आलम यह है कि नगर खारा निवासी अनिल ठठेरा के अलमीरा व बक्से की फैक्टरी में बारिश का पानी घुसने से पूरी फैक्टरी में घुटने तक पानी का जमाव हो गया है. अनिल ने बताया कि संवेदक द्वारा नाले के आधे अधूरे निर्माण से बारिश का पानी फैक्टरी में घुस गया है. फैक्टरी में रखे अलमीरा व अन्य सामान खराब हो रहे हैं. उसने बताया कि महादेव यादव, चंद्रदेव यादव, महेंद्र पासवान आदि के घरों में भी बारिश के पानी घुस गया है, जिससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
डोमचांच में बारिश से गिरा घर
डोमचांच. प्रखंड के डोमचांच पूर्वी पंचायत स्थित महेशपुर वार्ड नंबर आठ में वार्ड सदस्य उमा देवी (पति- अभिमन्यु प्रसाद) का मिट्टी का घर बारिश से गिर गया. इससे घर में रखे 10 क्विंटल अनाज, कपड़ा समेत अन्य सामान मिट्टी में दब गया. घर गिरने से परिवार के लोग बाल-बाल बच गये. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण अब उनके यहां भुखमरी की स्थिति हो गयी है. प्रखंड प्रशासन से पीड़ित परिवार ने अतिशीघ्र बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा व अन्य सुविधा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >