एसआइआर के तहत मैपिंग का युवा कांग्रेस ने लिया जायजा

मैपिंग कार्य का शनिवार को झारखंड यूथ कांग्रेस ने जायजा लिया.

खूंटी. एसआईआर कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के अनुरूप मतदाताओं के मैपिंग कार्य का शनिवार को झारखंड यूथ कांग्रेस ने जायजा लिया. युवा कांग्रेस के बीएलए आमिर हुसैन ने खूंटी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-01 स्थित मतदान केंद्र संख्या-199 पहुंचकर चल रहे मैपिंग कार्य को देखा. उन्होंने स्थानीय बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के मतदाताओं से संवाद किया. घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी ली. इस दौरान मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम अद्यतन रखने, आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया तथा मतदान के महत्व के प्रति भी जागरूक किया. उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित नहीं हो. इसके लिए युवा कांग्रेस लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर कार्य कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >