सर्पदंश से युवक की मौत

जहरीले सर्पदंश से मरचा पंचायत के पूर्व मुखिया निरल तोपनो के छोटे भाई सागेन तोपनो की मौत हो गयी.

रनिया. जहरीले सर्पदंश से मरचा पंचायत के पूर्व मुखिया निरल तोपनो के छोटे भाई सागेन तोपनो की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात सागेन अपने घर में जमीन पर सोया था. इसी दौरान सांप ने उनके बायें हाथ के डंस लिया. सांप के डसने के बाद चिल्लाने लगा. सागेन की आवाज सुनते ही परिजन उनके पास पहुंचे. उन्होंने बताया कि उन्हें सांप ने डंस लिया है. जिसके बाद आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए रेफरल अस्पताल तोरपा पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने शुरुआती उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया. जहां इलाज के क्रम में मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया. सागेन घर में रह कर खेती-किसानी का कार्य करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >