पांचवीं अनुसूची के विशेष संवैधानिक अधिकार को कमजोर किया जा रहा : संघ

मुरहू प्रखंड के बिन्दा बाजार टांड़ में रविवार को झारखंड उलगुलान संघ की बैठक सुलेमान सोय की अध्यक्षता में हुई.

झारखंड उलगुलान संघ की बैठक खूंटी. मुरहू प्रखंड के बिन्दा बाजार टांड़ में रविवार को झारखंड उलगुलान संघ की बैठक सुलेमान सोय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बिन्दा, रूमुतकेल एवं इंदिपिड़ी पंचायत के अनेकों गांव के ग्रामीण शामिल हुए. बैठक में संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने पेसा नियमावली 2025, सीएजी द्वारा सीएनटी व एसपीटी एक्ट के प्रबंधन का मूल्यांकन के संबंध में प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा पांचवीं अनुसूची के विशेष संवैधानिक और कानूनी अधिकार को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अनुसूचित क्षेत्र के प्रशासन और नियंत्रण के सवाल पर जनजातीय सलाहकार परिषद को दरकिनार करना चिन्ता का विषय है. इस विषय पर माननीय राज्यपाल महोदय की खामोशी भी संशय पैदा कर रही है. उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान करते हुए कहा कि पारंपरिक ग्राम सभा की स्वायत्तता और आत्म निर्णय के अधिकार पर त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था का नियंत्रण थोपने के चुनौती का डट कर मुकाबला करना होगा तथा आदिवासियों एवं मूलवासियों के अस्तित्व और अस्मिता का संकट पैदा करने वाली आबुआ सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन के लिए हमें तैयार होना होगा. बैठक को सांसद प्रतिनिधि धर्मदास कंडीर, मसीहदास गुड़िया, जोन जुरसेन गुड़िया, बेनेदिक्त नवरंगी, अबिसालोम सोय, सागर सोय आदि ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >