कर्रा. चाणक्य पब्लिक स्कूल, लोधमा में रविवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के साथ-साथ बाहर से आये प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उनकी कल्पना शक्ति को प्रोत्साहित करना था. प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण, मेरा विद्यालय व मेरा सपना भारत जैसे विषयों पर आकर्षक पेंटिंग बनाये. विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.
चाणक्य पब्लिक स्कूल लोधमा में पेंटिंग प्रतियोगिता
चाणक्य पब्लिक स्कूल, लोधमा में रविवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
