युवक ने की आत्महत्या, पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप

सिरम टोली निवासी कृष्णा स्वांसी (22) ने रविवार की रात अपने घर में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली.

तोरपा. थाना क्षेत्र के सिरम टोली निवासी कृष्णा स्वांसी (22) ने रविवार की रात अपने घर में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. मृतक के परिजनों ने कृष्णा की पत्नी गंगा कुमारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. इस संबंध में तोरपा थाना में मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार कृष्णा का अपनी पत्नी के साथ हमेशा झगड़ा होता रहता था. बुधवार की शाम को भी कृष्णा और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. इस पर उसकी पत्नी ने अपने भाइयों फूलचंद स्वांसी और आशिक स्वांसी को बुलवा लिया. दोनों भाइयों ने कृष्णा की जम कर पिटाई कर दी. इस बात को लेकर कृष्णा काफी खिन्न हो गया था. रविवार को दिन में भी पति-पत्नी में कहा-सुनी हुई और रात को कृष्णा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. तोरपा थाना की पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >