तोरपा. स्कूल रूआर कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में किया गया. बीपीओ नरेंद्र कुमार ने आगामी 15 दिनों तक होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी. अभियान का उद्देश्य ड्रॉप आउट शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन, उनका विद्यालय में ठहराव तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है. बीडीओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि इस कार्य में स्थानीय जन प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है. कार्यशाला में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजयालक्ष्मी, सीडीपीओ पूजा कुमारी, उप प्रमुख संतोष कर, पूर्व उपप्रमुख सोफिया सुल्ताना, मुखिया जॉन तोपनो सहित कई लोग उपस्थित थे.
स्कूल रूआर कार्यक्रम के तहत की गयी कार्यशाला
प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में किया गया.
