तमाड़ में महिला पंचायत प्रतिनिधियों को मिला प्रशिक्षण

सशक्त पंचायत नेत्री अभियान विषय पर तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया.

तमाड़. पंचायती राज विभाग द्वारा तमाड़ प्रखंड सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत महिला निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सशक्त पंचायत नेत्री अभियान विषय पर तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया. सुमानडीह पंचायत मुखिया सह मास्टर ट्रेनर अंजना देवी एवं ज्योति दोदराई के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में कुरकुट्टा, लुंगटू, मारधान, मानकीडीह, पेड़ाईडीह, पुंडीदीरी पंचायत के महिला जनप्रतिनिधि शामिल हुये. मास्टर ट्रेनर अंजना देवी ने बताया की यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत महिला प्रतिनिधियों की क्षमता वृद्धि, नेतृत्व विकास और प्रशासनिक समझ को मजबूत करने के उद्देश्य, सरकार की योजनाओं, पंचायतों की भूमिका, पारदर्शिता, जनभागीदारी तथा विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHAM HALDAR

SHUBHAM HALDAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >