होली मिलन समारोह में महिलाओं ने की मस्ती

रंगों का त्योहार होली के नजदीक पहुंचते ही लोग होली की तैयारियों में लग गये हैं.

खूंटी. रंगों का त्योहार होली के नजदीक पहुंचते ही लोग होली की तैयारियों में लग गये हैं. वहीं जगह-जगह पर होली मिलन समारोह भी आयोजित किये जा रहे हैं. इसी के तहत मंगलवार को शहर के गोल्डन पैलेस में लवली लेडीज ग्रुप के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें शहर की महिलाओं ने हिस्सा लिया. सभी ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया. वहीं कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये. जिसका महिलाओं ने खूब आनंद उठाया. इस कार्यक्रम में आयोजक रितिका लाल, सीमा लाल, श्वेता भगत, नेहा, सपना, शोभा देवी सहित अन्य उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >