हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं महिलाएं

मुरहू प्रखंड के बिचना गांव में नाबार्ड के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया.

प्रतिनिधि, खूंटी.

मुरहू प्रखंड के बिचना गांव में नाबार्ड के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इस अवसर पर समाज में महिलाओं की उपलब्धियों, उनकी शक्ति और योगदान को लेकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि जिला मत्स्य पदाधिकारी लिपिका बनर्जी और विशिष्ट अतिथि झारखंड ग्रामीण बैंक से सुरभि, झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक से शिखा मुंडू और सीसी टाटा ट्रस्ट से शाहीन नाज शामिल हुईं. कार्यक्रम में नाबार्ड, खूंटी की जिला विकास प्रबंधक शिवानी रोशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व तथा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. कहा कि आज लगभग हर क्षेत्र में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. नाबार्ड द्वारा संचालित कई परियोजनाओं की सफलता में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. मुख्य अतिथि लिपिका बनर्जी ने सामाजिक, आर्थिक एवं सामुदायिक विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया. उन्होंने महिलाओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने को लेकर सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बतायी. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और नेतृत्व पर आधारित भाषण, वीडियो प्रस्तुति, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा संवादात्मक सत्र आयोजित किये गये. प्रतिभागियों ने अपने अनुभव और प्रेरणादायक कहानियां साझा किये. कार्यक्रम का समापन नव भारत जागृति केंद्र खूंटी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >