झारखंड विधानसभा में मंगलवार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बजट प्रस्तुत किया.
By CHANDAN KUMAR | Updated at :
खूंटी. झारखंड विधानसभा में मंगलवार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बजट प्रस्तुत किया. राज्य सरकार की बजट पर खूंटी जिले में विभिन्न वर्गों और राजनीतिक दलों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है. जिले के व्यवसायी वर्ग, महिला, युवा और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने बजट पर अपनी राय रखी.
प्रेम कुमार :
बजट में कृषि, सिंचाई और ग्रामीण विकास पर विशेष जोर दिया गया है. जिससे किसानों और छोटे व्यापारियों को लाभ मिलेगा. उन्होंने इसे संतुलित और विकासोन्मुखी बजट बताया.
आरती देवी :
महिला, किसानों व स्वरोजगार को बढ़ावा देनेवाला बजट है. महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल की है. ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा.
विनीत शर्मा :
बजट में बुनियादी ढांचा, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए किये गये प्रावधान सराहनीय हैं. उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए.
अक्षय कुमार :
बजट में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास पर और अधिक स्पष्ट प्रावधान होने चाहिए थे. कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की पहल स्वागतयोग्य है.
जुबैर अहमद :
झामुमो जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने बजट को संतुलित और जनहितकारी बताया. कहा कि सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान में रखा है. राज्य के समावेशी विकास को गति मिलेगी.
मुकेश कुमार :
चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि झारखंड के बजट में व्यापार और उद्योग जगत के विकास के लिए इस कोई खास प्रावधान नहीं किया गया है. व्यवसायियों की अनदेखी हुई.