तमाड़ में महिला पंचायत प्रतिनिधियों को मिला प्रशिक्षण

सशक्त पंचायत नेत्री अभियान विषय पर तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

तमाड़. पंचायती राज विभाग द्वारा तमाड़ प्रखंड सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत महिला निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सशक्त पंचायत नेत्री अभियान विषय पर तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया. मास्टर ट्रेनर अंजना देवी एवं ज्योति डोढराय के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में आमलेसा. कुंदला, आराहंगा, डिम्बूजर्दा, वीरगांव, हाड़ामलोहर पंचायत के महिला जनप्रतिनिधि शामिल हुये. मास्टर ट्रेनर अंजना देवी ने बताया की यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत महिला प्रतिनिधियों की क्षमता वृद्धि, नेतृत्व विकास और प्रशासनिक समझ को मजबूत करने के उद्देश्य, सरकार की योजनाओं, पंचायतों की भूमिका, पारदर्शिता, जनभागीदारी तथा विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubham haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >