जंगली हाथियों ने किया घर ध्वस्त

थाना क्षेत्र के जिलिंगसेरेंग गांव में गुरुवार रात हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश के जम कर उत्पात मचाया है.

सोनाहातू. थाना क्षेत्र के जिलिंगसेरेंग गांव में गुरुवार रात हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश के जम कर उत्पात मचाया है. गांव के मीना देवी के घर को ध्वस्त कर पांच क्विंटल धान को खाया. घर गिरने से मीना देवी का 60 हजार तक का नुकसान होने का अनुमान है. हाथियों के झुंड ने किसान गुणाधर लोहरा के खेत में लगा बैंगन की खेती को भी रौंद दिया है. ग्रामीणों के अनुसार 10 से 15 की संख्या में हाथियों का झुंड बताया जाता है. जो पिलीद जंगल में शरण लिये हुए हैं. शाम होते ही आसपास के गांव में प्रवेश करते है और सुबह जंगल वापस लौट जाते हैं. इधर गांव में हाथियों द्वारा उत्पात मचाने की सूचना पर शुक्रवार सुबह प्रभारी वनपाल राजू कुमार, हाथी मित्र मलखान महतो वन कर्मियों के साथ गांव पहुंच कर नुकसान होने का जानकारी ली. मुआवजा फॉर्म का वितरण किये साथ ही ग्रामीणों के बीच मालखान महतो ने हाथी भागने के लिए टॉर्च ओर फटाखे का वितरण किये. ग्रामीणों को हाथी से बचाव के उपाय को बताया गया. फोटो -1- ग्रामीणों को हाथी भगाने के संसाधन देते वनपाल 2- हाथी द्वारा गिराया गया घर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >