बरटोली गांव में जंगली हाथी ने घर धंसाया

प्रखंड के विश्रामपुर बरटोली गांव में रविवार की रात एक जंगली हाथी ने जम कर उत्पात मचाया.

तोरपा. प्रखंड के विश्रामपुर बरटोली गांव में रविवार की रात एक जंगली हाथी ने जम कर उत्पात मचाया. उत्पात मचाकर जंगली हाथी ने इसी गांव की सबिता कोनगाड़ी के घर को धंसा दिया. घर की दीवार गिरने से घर में रखा बर्तन आदि दैनिक उपयोग का सामान दबकर बर्बाद हो गया. जिस वक्त हाथी ने घर धंसाया घर के लोग वहां पर नहीं थे, जिससे वे बाल-बाल बच गये. बाद में ग्रामीणों ने मिल कर किसी तरह हाथी को गांव से खदेड़ा. सूचना पाकर जिप सदस्य सुशांति कोनगाड़ी तथा वनरक्षी राहूल महतो सोमवार को घटनास्थल पहुंचे तथा पीड़ित परिवार से मिल मुआवजा की प्रक्रिया शुरू की. जंगली हाथी के उत्पात के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं. उन्हें डर है कि हाथी फिर गांव ना आ धमके. ग्रामीणों ने हाथी भगाने के लिए पटाखा, टॉर्च आदि देने तथा गांव में लाइट लगवाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >