रनिया. रनिया प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार हो रही हाथियों की गतिविधियों से स्थानीय ग्रामीण भय के साये में जीवन जीने को विवश हैं. रविवार की मध्यरात्रि को एक जंगली हाथी मेरोमबीर गांव पहुंच गया. हाथी ने जीईएल प्राथमिक विद्यालय, मेरोमबीर की दो खिड़कियां तोड़ दीं. वहीं अंदर रखे मिड डे मील के चार बोरी चावल को खा लिया.घटना के बाद विद्यालय संचालन समिति की चिंता बढ़ गयी है. सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हाथियों की आवाजाही बढ़ रही है, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है. ग्रामीणों ने वन विभाग से अविलंब ठोस पहल करने और प्रभावित इलाकों में गश्ती बढ़ाने की मांग की है.
जंगली हाथी ने स्कूल को पहुंचाया नुकसान
रनिया प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है.
