पति से झगड़े के बाद पत्नी ने लगायी फांसी

मृतका 40 वर्षीय चंपा हस्सा दाउद बोदरा की पत्नी थी.

खूंटी

अड़की थाना क्षेत्र के बिरबांकी पंचायत अंतर्गत बांजीऊली गांव में पति से झगड़ा के बाद पत्नी ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका 40 वर्षीय चंपा हस्सा दाउद बोदरा की पत्नी थी. चंपा अपने घर के आंगन में स्थित करंज पेड़ में रस्सी से फंदा लगाकर झूल गयी. जानकारी के अनुसार सोमवार को चंपा हस्सा का अपने पति दाउद बोदरा के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. गुस्से में आकर वह घर से बाहर पेड़ में फांसी लगा ली. जब तक परिजनों को इसकी जानकारी मिली, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया. मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >