निर्माणाधीन मकान से वाटर पंप की चोरी

डोड़ेया-तमाड़ रोड स्थित निर्माणाधीन मकानों में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आयी है.

तमाड़. डोड़ेया-तमाड़ रोड स्थित निर्माणाधीन मकानों में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आयी है. रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने समीर सिंह और सोनू गुप्ता के निर्माणाधीन मकान से समरसेबल पंप की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, चोरों ने बोरिंग में लगे पाइप को निकालकर क्षतिग्रस्त कर दिया और समरसेबल मशीन को अपने साथ ले गये. घटना की जानकारी सोमवार की सुबह मकान मालिकों को तब हुई. जब वे स्थल पर पहुंचे. गौरतलब है कि बीते महीने भी इसी स्थान से समरसेबल मशीन की चोरी हुई थी. जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. इधर, पीड़ित समीर सिंह और सोनू गुप्ता ने अलग-अलग आवेदन देकर तमाड़ थाना में मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHAM HALDAR

SHUBHAM HALDAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >