मुरहू के घघारी में जलार्पण कार्यक्रम

जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को मुरहू प्रखंड अंतर्गत कोड़ाकेल पंचायत के घघारी ग्राम में जलार्पण कार्यक्रम का आयोजन

खूंटी.

जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को मुरहू प्रखंड अंतर्गत कोड़ाकेल पंचायत के घघारी ग्राम में जलार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत की मुखिया मरियम होरो ने की. उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत घघारी ग्राम में संचालित जलापूर्ति योजना की सफलता पर अपने विचार व्यक्त किये. उन्होंने बताया कि गांव में घर-घर तक नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित की गयी है. ग्रामीणों द्वारा नियमित रूप से जल कर का भुगतान भी किया जा रहा है. प्रखंड के कनीय अभियंता ने जल जीवन मिशन के तहत किये गये कार्यों की जानकारी दी. कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गयी. वहीं जल अर्पण, जल बंधन और जल वंदना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया. इस अवसर पर सभी ने घघरी गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया. मौके पर जिला समन्वयक, जल सहिया, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >