खूंटी की महिलाओं की खेल सहित कई क्षेत्रों में उपलब्धियां : डीडीसी

महिलाओं की खेल सहित कई क्षेत्रों में उपलब्धियां

खूंटी. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस अवसर पर जिला जल एवं स्वच्छता समिति, जिला समाज कल्याण विभाग और जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय नगर भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने जल महोत्सव पखवाड़ा की शुरुआत की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं. देश का नाम रोशन कर रही हैं. उन्होंने विशेष रूप से खूंटी जिले की महिलाएं खेल, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की. उप विकास आयुक्त ने समाज कल्याण विभाग एवं जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा. उन्होंने जल महोत्सव पखवाड़ा के उद्देश्यों की जानकारी दी. कहा कि जल महोत्सव पखवाड़ा का आयोजन 22 मार्च 2026 तक चलेगा. इस दौरान जल संरक्षण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया, जल सहिया, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, प्रखंड वॉश समन्वयक समेत अन्य को सम्मानित किया गया. जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा इस पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, जिला परिषद उपाध्यक्ष मंजू देवी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस सहित अन्य उपस्थित थे.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुरू हुआ जल महोत्सव पखवाड़ा

जल महोत्सव पखवाड़ा का आयोजन 22 मार्च 2026 तक चलेगाB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >