ग्रामीणों को अफीम की खेती के विरुद्ध किया जागरूक

हकाडूबा में मंगलवार को पुलिस ने ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जागरूक किया गया.

खूंटी. मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत हकाडूबा में मंगलवार को पुलिस ने ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जागरूक किया गया. इस दौरान बीडीओ ज्योति कुमारी की उपस्थिति में ग्रामीणों को अफीम की खेती से होने वाले दुष्परिणाम और कानूनी कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गयी. उन्हें वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया. इसी क्रम में चिंचल, टोटोदाग और केंदुवा सोकरा गांव में भी ग्रामीणों को अफीम की खेती के विरुद्ध जागरूक किया गया. इस दौरान पुलिस ने जंगली क्षेत्र में ड्रोन उड़ा कर अफीम की खेती का खोजबीन की. जिसमें गत वर्ष जहां अफीम लगाये गये थे वहा आलू, शकरकंद की खेती पायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >