जब सड़क पर चलना हुआ मुश्किल तो सरकारी मदद का इंतजार छोड़ खुद जुटे ग्रामीण

तोरपा के सिरूम टोली में ग्रामीणों ने श्रमदान कर खराब सड़क को चलने लायक बनाया. बारिश के कारण हो रही परेशानी से निजात पाने के लिए प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की.

तोरपा. स्थानीय सिरूम टोली मोहल्ले के लोगों ने श्रमदान कर सड़क को चलने लायक बनाया. ग्रामीणों ने सड़क पर मिट्टी आदि डालकर गड्ढों को भरा. श्रमदान करने वालों में इरमिया गुड़िया, राजकुमार महतो, कृष्णा महतो, गगन यादव समेत मोहल्ले के महिला-पुरुष शामिल थे. लगातार बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और जलजमाव हो गया था.

इससे पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है. पानी निकलने के बाद सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है और दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है.

मोहल्लेवासियों ने बताया कि सिरूम टोली में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं और इसी रास्ते से बाजार, स्कूल, अस्पताल समेत अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन करते हैं. बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है. लोगों ने बीडीओ और सीओ को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >