32 बच्चों का आधार पंजीकरण और अपडेट

जिला प्रशासन खूंटी और बाल कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में बचाव एवं पुनर्वास कार्यक्रम 2.0 के तहत ग्राम स्तरीय आधार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है.

खूंटी. जिला प्रशासन खूंटी और बाल कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में बचाव एवं पुनर्वास कार्यक्रम 2.0 के तहत ग्राम स्तरीय आधार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. अभियान के तहत हाशिए पर रह रहे बच्चों का आधार और अन्य जरूरी दस्तावेजों से जोड़ा जायेगा. जिससे उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा हो सके. अभियान के तहत मंगलवार को बाघमा गांव में आधार कैम्प का आयोजन किया गया. जहां 32 बच्चों का आधार पंजीकरण और अपडेट किया गया. यह अभियान ग़ोड़ा टोली के सभी सात गांवों में आयोजित किया जाएगा. जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को इस प्रक्रिया से जोड़ा जा सके. इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अल्ताफ खान ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण पहल है. जिससे उन बच्चों को पहचान और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >