आवारा कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर होम

आवारा कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर होम

खूंटी. उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश और विभागीय संकल्प के आलोक में संस्थागत परिसरों में आवारा कुत्तों तथा अन्य पशुओं के प्रबंधन व आवश्यक अनुपालन को लेकर बैठक की. उपायुक्त ने जिले में आवारा कुत्तों के प्रभावी प्रबंधन के लिए कुत्तों के नियमित वैक्सीनेशन अभियान संचालित करने, कुत्तों को सुरक्षित रूप से पकड़ने के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा इसके लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया. आवारा कुत्तों के संरक्षण और रख-रखाव के लिए शेल्टर होम निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं के प्रबंधन को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें. आम लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ पशु कल्याण के मानकों का भी पालन सुनिश्चित करें. बैठक में सिविल सर्जन, जिला पशुपालन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >