नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उलिहातू गांव स्थित कारो नदी से सोमवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है.

रनिया. रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उलिहातू गांव स्थित कारो नदी से सोमवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह उलिहातू गांव के कुछ लोग नदी की ओर शौच के लिए गये थे. इसी दौरान नदी की धारा में एक युवक का शव को तैरते हुए ग्रामीणों ने देखा. युवक टी-शर्ट तथा जींस पैंट पहने हुए है. शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना के उपरांत पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को नदी से निकाला और मामले की जांच में जुट गयी है. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >