प्रतिनिधि, खूंटी नालसा दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशन में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसमें चेक बाउंस से संबंधित व पारिवारिक विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया. विभिन्न मामलों के निष्पादन के लिए कुल चार बेंच का गठन किया गया. लोक अदालत में दीवानी और फौजदारी न्यायालय के सुलहनीय प्राकृतिक के मामले, एनआइ एक्ट के मामले, बिजली संबंधित मामले प्रस्तुत किये गये. डालसा सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने बताया कि लोक अदालत में चार बेंचों के माध्यम से न्यायालय में लंबित चार मामले का निष्पादन किया गया. 435592 रुपये का सझौता किया गया. साथ ही 200000 (दो लाख) रुपये की राशि का सेटलमेंट किया गया. इस अवसर पर प्रथम बेंच में जिला जज प्रथम संजय कुमार, जिला जज द्वितीय राकेश कुमार मिश्रा, जिला जज तृतीय प्राची मिश्रा, द्वितीय बेंच में मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार, तृतीय बेंच में अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी विद्यावती कुमारी चतुर्थ बेंच में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष केके सिंह, पीएलवी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
