तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

निया थाना क्षेत्र के बघिया आरसी टोली में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी.

रनिया. रनिया थाना क्षेत्र के बघिया आरसी टोली में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान 10 वर्षीय आशीष केरकेट्टा और नौ वर्षीय बिल्फ्रेड मड़की के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार दोनों रविवार की शाम से लापता थे. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चल सका. पूरी रात खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली. सोमवार की सुबह तालाब की ओर शौच करने गये ग्रामीणों ने तालाब में दोनों बच्चों के शव को तैरते हुए देखा. इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी. ग्रामीणों ने दोनों के शव को बाहर निकाला. वहीं घटना की सूचना पाकर रनिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >