खूंटी. मुरहू थाना क्षेत्र के डहकेला गांव में शनिवार की रात हुई फायरिंग की घटना में शामिल दो अपराधकार्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. जेल भेजे गये अपराधकर्मियों में पंगुरा गांव का खुदी राम ओड़ेया तथा सोमवार बाजार मुरहू का जोहन मुंडू शामिल है. छापामारी में इनके पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल, एक खोखा और दो मोटरसाईकिल बरामद की गयी है. खूंटी के एसपी ऋषभ कुमार गर्ग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस घटना में छह से आठ अन्य अपराधी शामिल हैँ, जिनकी तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि शनिवार की रात अपराधकर्मियों ने मुरहू थाना क्षेत्र के डहकेला निवासी केदार अहीर के घर पर पहुंचकर फायरिंग की थी. एक गोली केदार अहीर के बेटे रूसू अहीर के जांघ में लगी. घटना के बाद ग्रामीणों ने एक अपराधकर्मी खुदीराम ओड़ेया को पकड़ लिया. घटना की सूचना के बाद खूंटी के एसडीपीओ वरुण राजक के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची, उन्होंने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये अपराधकर्मी को हिरासत में लिया. पुलिस टीम ने छापमारी कर घटना में शामिल एक अन्य अपराधकर्मी जोहन मुंडू को गिरफ्तार किया. एसपी ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर अपराधकर्मियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस घटना में शामिल अन्य अपराधकार्मियों की तलाश में छापामारी कर रही है. छापामारी टीम में एसडीपीओ वरुण राजक के अलावा पुलिस इंस्पेक्टर फ्रांसिस जेवियर बाड़ा, मुरहू थाना प्रभारी नायल गोडवीन केरकेट्टा, सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंकू, भरत भूषण पटेल, अमित कुमार सिंह, रोशन कुमार बारी आदि शामिल थे.
मुरहू गोलीकांड में शामिल दो आरोपियों को जेल भेजा गया
फायरिंग की घटना में शामिल दो अपराधकार्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया.

मुरहू गोलीकांड में शामिल दो आरोपियों को जेल भेजा गया